थाना क्षेत्र के खेरेश्वर हाईवे राजमार्ग पर 13 दिसंगर की दोपहर ताजपुर रसूलपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना गभाना के गांव सोमना निवासी हरीराज पुत्र नन्नादीन अपनी पत्नी और एक बच्ची के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। गांव ताजपुर रसूलपुर के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे को देख स्थानीय लोग दौड़े।
लोगों ने लोधा पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। दंपती घंटों सड़क पर बैठे रहे। बाद में राहगीरों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दंपती घायल अवस्था में सड़क पर पड़े रहे लेकिन सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।