फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र की महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे के अनुसार, एडीएम कंपाउंड की रहने वाली महिला का निकाह मो. ताबिश से 8 जनवरी 2020 को हुआ था। उसके बाद से ही उसका दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। उसके देवर व बहनोई ने छेड़खानी तक की। छह फरवरी को पति ने उसे बेटे के साथ घर से निकाल दिया। मामले में सास-ससुर से मदद मांगी गई। मगर कोई मदद नहीं मिली। इस पर महिला ने थाने में शिकायत की, जिसमें आरोप है कि 8 मई को ताबिश चार-पांच लोगों संग उसके घर आया और उसने तीन तलाक दे दिया। इस मुकदमे में आरोप है कि ताबिश ने किसी दूसरी महिला संग रहना शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में मुकदमे के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें