लखीमपुर खीरी हत्याकांड की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते सपाई।
- फोटो : CITY OFFICE
सपा ने पार्टी के कार्यालय पर लखीमपुर खीरी हत्याकांड को किसान स्मृति दिवस के रूप में मनाया। सपाइयों ने भाजपा की क्रूरता को लोगों को याद दिलाने के लिए किसानों की स्मृति में कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ. कृपाल सिंह यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पंकज यादव, सोनू पंडित, मनोज यादव, पवन यादव, सर्वेश शर्मा, शीलू शर्मा, विजय कुमार सूर्यवंशी, अशोक राघव, बंटी प्रजापति, विजेंद्र सिंह, अनिल जाटव, नितिन राघव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो