फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत, चालक व सवारियां घायल

Wed, 07 Aug 2024 05:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
दुघर्टना में क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अलीगढ़ मार्ग पर स्थित गांव सहारा कलां के निकट एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने ईको वैन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ईको चालक और कुछ अन्य लोग घायल हो गए हैं। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन





अलीगढ़ निवासी चालक अनिल कुमार ईको वैन से मथुरा से अलीगढ़ जा रहा था। गाड़ी में कुछ अन्य सवारियां भी बैठी हुई थी। रात्रि करीब 11 बजे गांव सहारा कलां के निकट अलीगढ़ की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में ईको वैन के परखच्चे उड़ गए।



दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल है, जबकि अन्य सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। चालक को मलखान सिंह जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली के चालक की पहचान करने के प्रयास कर रही हैं। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें