फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: करबन नदी की पटरी कटी, 50 किसानों की 300 बीघे फसल जलमग्न

Sun, 15 Sep 2024 06:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

करबन नदी की पटरी पहले से कटी थी, उसको आज तक बंद नहीं करवाया गया था। बारिश के पानी के दबाव में पटरी और ज्यादा कट गई।
विज्ञापन
करबन नदी की पटरी कटने से खेतों में भरा पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 सितंबर की रात गांव जौहरा के पास करबन नदी की पटरी कट गई। इससे गांव जौहरा, एलमपुरा, भीमनगर सहित चंडौस के करीब 50 किसानों की 300 बीघे फसल जलमग्न हो गई। बाजरा, ईख और धान की फसल में पानी भर गया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि करबन नदी की पटरी पहले से कटी थी, उसको आज तक बंद नहीं करवाया गया था। बारिश के पानी के दबाव में पटरी और ज्यादा कट गई। इससे गांव जौहरा निवासी अनिल शर्मा की 10 बीघा धान की फसल ,जगदीश कश्यप का बाजरा व धान, राधेश्याम शर्मा का 12 बीघा बाजरा, भीमनगर निवासी त्रिलोकी व बनवारीलाल का 12 बीघा धान, चंडौस निवासी लोकेश शर्मा का 50 बीघा ईख व धान, गिरीश उपाध्याय का 40 बीघा के करीब धान व बाजरा, भान प्रकाश का 10 बीघा धान, भूपाल सिंह 20 बीघा धान पानी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही तुलसी शर्मा बीघा धान, गिरीश शर्मा का 12 बीघा धान, एलमपुरा निवासी मुकेश शर्मा का 5 बीघा धान, पवन शर्मा का 6 बीघा धान सहित अन्य किसानों की धान व बाजरा की लगभग 300 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई। एसडीएम गभाना विनीत मिश्रा के अनुसार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कटी पटरी बंद करने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही करबन नदी की पटरी को सिंचाई विभाग से बंद करवाया जायेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें