फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अचलेश्वर मंदिर की स्थिति देख नाराज हुए पर्यटन मंत्री एवं सांसद

Mon, 24 Jul 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे विकास कार्यों का रविवार को जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, स्वामी पूर्णांनंदपुरी महाराज, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा के साथ औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सबसे पहले वे जीटी रोड अचल स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचे। यहां अचल सरोवर के चल रहे कार्य को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सरोवर में लगी भगवान शिव की प्रतिमा के दक्षिणमुखी होने पर कड़ा ऐतराज जताया। बोले, अचल सरोवर ही नहीं, महानगर का मुख्य शिवालय होने के बावजूद इस मंदिर की दयनीय स्थिति बेहद चिंतनीय है। स्मार्ट सिटी के तहत जो कार्य अचल सरोवर पर किया जा रहा है, वह गुणवत्तायुक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सनातन संस्कृति को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो अपने मंदिरों को सुरक्षित रखना होगा। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि शहर को स्मार्ट बनाने की दौड़ में भारतीय मंदिरों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सरोवर में लगी भगवान शिव की प्रतिमा के बारे में उन्होंने बताया कि किसी भी शास्त्र में भगवान शिव के दक्षिणमुखी होने का प्रमाण नहीं मिलता, इसलिए इस प्रतिमा को जितनी जल्दी हो सके शास्त्रों के अनुसार लगवाकर निर्माण कार्य प्रारंभ करें। सांसद सतीश गौतम ने अचल सरोवर पर चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की प्रतिमा को गलत दिशा में लगाए जाने से प्रतिष्ठित अचलेश्वर मंदिर उपेक्षित हो रहा है, जिससे शिव भक्तों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने अधिकारियों द्वारा इस समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें