फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कमरे में पूजा कराने ले गया फिर लगा ली कुंडी, अलीगढ़ से आई बहू के साथ विंध्याचल में छेड़खानी

Tue, 06 Jun 2023 11:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पत्नी से पूजा कराने के बाद कहा कि बहू से पूजा करा दें। इसके बाद बहू को कमरे में ले गया और दरवाजे में कुंडी लगा दी। आरोप लगाया कि राज मिश्रा ने कमरे में बहू के साथ छेड़खानी की। बहू रोने लगी।
विज्ञापन
बहू प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को प्रशासनिक पंडा बताने वाले पुरोहित व सपा कार्यकर्ता राज मिश्रा उर्फ राज पंडा ने मंगलवार की शाम दर्शन के लिए आए अलीगढ़ के एक परिवार की महिला के साथ अपने गेस्ट हाउस के अंदर छेड़खानी की। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


अलीगढ़ से एक परिवार सोमवार को वाराणसी घूमने आया। वहां से मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे विंध्याचल पहुंचा। परिवार के लोगों ने मां विंध्यवासिनी, मां अष्टभुजा और मां कालीखोह के दर्शन किए। परिवार के एक व्यक्ति ने बताया कि इसके बाद वे विंध्याचल पहुंचे तो परिचित राज पंडा मिल गया। उनसे उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ पूजा करानी है। इस पर वह पंडा अपने गेस्ट हाउस पर ले गया। गेस्ट हाउस पर बाहर शोर हो रहा था। इस पर पंडा ने कहा कि कमरे में पूजा करा दें। उन्होंने सहमति जताई तो कमरे में ले गया। पत्नी से पूजा कराने के बाद कहा कि बहू से पूजा करा दें। इसके बाद बहू को कमरे में ले गया और दरवाजे में कुंडी लगा दी। आरोप लगाया कि राज मिश्रा ने कमरे में बहू के साथ छेड़खानी की। बहू रोने लगी। इस पर पंडा माफी मांगने लगा।

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिर पुलिस जांच करने पहुंची। मौके पर एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा पहुंचे। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि अलीगढ़ से एक परिवार दर्शन करने आया था। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी बहू के साथ गेस्ट हाउस के मालिक राज मिश्रा उर्फ राज पंडा ने छेड़खानी की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
अधिकारियों का करीबी है पंडा
छेड़खानी करने का आरोपी राज पंडा अधिकारियों का करीबी है। पंडा खुद को प्रशासनिक पंडा बताता है। जिले के अलावा अन्य स्थानों से आने वाले अधिकारियों को दर्शन-पूजन कराने का कार्य करता है। अधिकारी अथवा उनके परिजन उसके गेस्ट हाउस पर ही ठहरते हैं। दो वर्ष पहले ही राज पंडा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।
 
घंटों चला मान मनव्वल

छेड़खानी की घटना के बाद आरोपी व कई अन्य लोग पीड़ित परिवार को मनाने में जुट गए। यह सिलसिला विंध्याचल कोतवाली तक चलता रहा। लेकिन पीड़ित परिवार मुकदमा दर्ज कराने के लिए अड़ा रहा। मौके पर सीओ और एएसपी सिटी पहुंचे। लेकिन परिवार केवल मुकदमा और न्याय की बात करता रहा। अंत में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें