फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 16 फरवरी को गांव बंद का आह्वान, पांच जगह होगा धरना प्रर्दशन

Fri, 16 Feb 2024 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दिल्ली में किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए अलीगढ़ में भी सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक कामकाज बंद रहेगा। किसानों का प्रदर्शन धनीपुर मंडी गेट, राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क तस्वीर महल, गांव अटलपुर लोधा, मंडी परिसर खैर व छर्रा में होगा।
विज्ञापन
भाकियू तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 16 फरवरी को अलीगढ़ जनपद के पांच अलग-अलग स्थानों पर सभी कृषि गतिविधियों को बंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में सुबह 6 से शाम 4 बजे तक ग्रामीण इलाकों में कामकाज बंद करने की घोषणा की गई है। किसानों का प्रदर्शन धनीपुर मंडी गेट, राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क तस्वीर महल, गांव अटलपुर लोधा, मंडी परिसर खैर व छर्रा में होगा।

विज्ञापन


बंद के दौरान सभी कृषि गतिविधियां, मनरेगा कार्य बंद करने के साथ सब्जियों व फसलों की खरीद फरोख्त बाधित रहेगी। गांव की दुकानें, अनाज मंडियां, सब्जी मंडियां, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय, ग्रामीण औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के संस्थानों और निजी उद्यमों को बंद रखने का अनुरोध किया जाएगा।

जगदीश यादव ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जनपद में धनीपुर मंडी गेट, राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क तस्वीर महल, गांव अटलपुर लोधा, मंडी परिसर खैर व छर्रा में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। साथ ही धरना प्रदर्शन के दौरान शहरों की दुकानें बंद रखी जाएंगी। इसके लिए सभी से समर्थन मांगा गया है। उम्मीद है कि लोग किसानों को अपना समर्थन देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें