Aligarh News: सिटी में आज
Tue, 30 Jun 2026 01:50 AM IST
सार
अलीगढ़ शहर में 30 जून को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
- एचबी इंटर कॉलेज : हरिगढ़ वार्ष्णेय क्रिकेट क्लब द्वारा क्रेजी किड्स क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच सुबह 6 बजे।
- डीएस कॉलेज : वार्ष्णेय युवा संगठन उदय द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच सुबह 7 बजे।
- सिविल लाइन थाने के पीछे : नगर निगम द्वारा छह नलकूपों के निर्माण कार्य का उद्घाटन दोपहर 1 बजे।
- रावण टीला : चेतन आश्रम में चेतनानंद सरस्वती महाराज की पुण्यतिथि पर हवन सुबह 10 बजे।
- डीएस इंटर कॉलेज : प्रधानाचार्यों की बैठक सुबह 9 बजे।