फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकलेगी तिरंगा रिले रैली

विज्ञापन
गांव हजियापुर में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरुक करतीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। - फोटो : HAZIYAPUR
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा कार्यक्रम 11 से 17 अगस्त तक चलेगा। स्वतंत्रता सप्ताह के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाए जाएंगे। इसके अलावा, पंचायत राज विभाग के स्वच्छता कार्मिक, तिरंगा वालंटियर्स छह से दस अगस्त तक बाइक तिरंगा रिले रैली निकालेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि तिरंगा रिले रैली विकासखंड धनीपुर और अकबराबाद में छह अगस्त को प्रात: 11 बजे, विकासखंड बिजौली और गंगीरी में सात अगस्त को सुबह 9 बजे से, विकासखंड अतरौली, जवां और चंडौस में आठ अगस्त को सुबह 9 बजे से, विकासखंड टप्पल, खैर, और गोंडा में 9 अगस्त को प्रात: 9 बजे से, विकासखंड इगलास, लोधा और स्टेडियम में 10 अगस्त को प्रात: 9 बजे से रिले रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि रिले रैली 186 ग्राम पंचायतों में भ्रमण करने के बाद 440 किलोमीटर का रास्ता तय करेगी। उन्होंने बताया कि तिरंगा रिले रैली में तिरंगा वालंटियर्स प्रत्येक ग्राम पंचायत में निकलते समय पंचायत भवन पर रुकेंगे और लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। डीपीआरओ ने बताया कि सभी विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। संबंधित थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक रैली के साथ पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें