फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में समय पास करने वाली खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
भविष्य की परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं लघिमा अलीगढ़। मानसरोवर कालोनी निवासी लघिमा गुप्ता इन दिनों आगामी सीटैट परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वाध्याय से मन घर के अंदर ही रहता है। इसलिए वह घर से बाहर निकलने की सोचती भी नहीं हैं।   रामायण सीरियल का ले रहे हैं आनंद अलीगढ़। हिमांशु शर्मा ने बताया कि रामायण सीरियल का आनंद वह परिवार के साथ ले रहे हैं। इसके बाद दिन में समय मिलने पर धार्मिक चर्चा भी करते हैं। उन्होंने सभी से घर में रहने की ही अपील की है। बच्चों के साथ चित्रकारी कर रहे हैं अब्दुल अलीगढ़। जमालपुर के आसिफ नगर निवासी अब्दुल जलील अपने बेटे मोहम्मद वजीह और मो. सबीह के साथ इन दिनों चित्रकारी करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूरा दिन भी निकल जाता है और बच्चे घर से बाहर जाने की सोचते भी नहीं हैं। ईशम खां गहनता से पढ़ते हैं अमर उजाला अलीगढ़। मौलाना आजाद नगर निवासी ईशम खां इन दिनों गहनता से अमर उजाला पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अलीगढ़ विकास कल्याण समिति के अध्यक्ष हैं। दिन भर गहनता से अध्ययन करने से दिन कट जाता है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला योजनाओं से लेकर वर्तमान हालातों की खबर सटीकता के साथ प्रकाशित कर रहा है। ऐसे में घर बैठे ही पूरे देश की खबरें पढ़ डालते हैं।   हारमोनियम से धुन निकालने में व्यस्त हैं प्रवीन अलीगढ़। गोंडा के भेमती गांव निवासी प्रवीन कुमार उपाध्याय इन दनों हारमोनियम बजाकर धुनें निकालने में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो बनाकर वह अपने दोस्तों को साझा करते हैं। ऐसे में समय बड़े अच्छे से घर में रहते हुए ही पास हो रहा है।   आनलाइन पढ़ रहे हैं महेंद्र सिंह अलीगढ़। आंबेडकर कालोनी निवासी महेंद्र सिंह ने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आनलाइन कक्षा के माध्यम से शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सफलता क्लासेज कोचिंग ने आनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। जिससे पढ़कर वह समय पास कर रहे हैं। पेंटिंग बनाकर शौक पूरा कर रहे शिवम अलीगढ़। प्रिंस कालोनी के एमआईजी 34 निवासी शिवम मारवाह इन दिनों घर में पेंटिंग का शौक पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घर में रहना जरूरी है। इसलिए मन लगाने के लिए पेंटिंग बनाना शुरू कर दिया है।   ड्राइंग करती रहती हैं इमरा खान अलीगढ़। एलकेजी में पढ़ने वाली जेल रोड निवासी इमरा खान इन दिनों ड्राइंग में व्यस्त हैं। भाई महमूद अहमद ने बताया कि इससे वह घर से बाहर नहीं जाती है और घर में रहकर समय समय पर कलाकृतियां बनाकर रंग भरती रहती हैं।   प्रियंका ने घर में रहने की अपील की अलीगढ़। एकता नगर निवासी प्रियंका ने घर से एक अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है। इस तस्वीर के माध्यम से उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वस्थ रहने के लिए घर पर ही रहें।     मानसी ने चित्रकला से लगाया अपना मन अलीगढ़। कनवरीगंज निवासी मानसी गोटेवाल घर में मन लगाने के लिए चित्रकला को हथियार बनाया है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर जाना नहीं है। ऐसे में चित्रकला के जरिए अपने मन को बहलाना शुरू किया है।             योगा और अखबार से पास होता है दिन अलीगढ़। क्वार्सी के राजीव नगर निवासी अजय जादौन ने बताया कि वह सुबह सबसे पहले अमर उजाला पढ़ते हैं। इसके साथ ही अपने बेटे आदर्श जादौन के साथ योगा करते रहते हैं। इससे दिन भी पास हो जाता है और घर से बाहर भी नहीं निकलना पड़ता।   बच्चों को क्राफ्ट बनाना सिखा रहे हैं विज्ञान प्रवक्ता अलीगढ़। गोपीराम पालीवाल इंटर काले के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता रघुवर दयाल इन दिनों बच्चों को क्राफ्ट सिखाकर समय पास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेल पत्थर से एकतारा बनाना अभी बच्चों को सिखाया है। इससे सभी घर पर ही रहते हैं।   कैरम खेलकर समय बिता रहीं पूर्व महापौर अलीगढ़। पूर्व महापौर शकुंतला भारती इन दिनों कैरमबोर्ड खेलकर समय ब्यतीत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कैरम खेलते समय वक्त का पता नहीं चलता है। ऐसे में वह घर से भी नहीं निकल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें