जनपद में ब्लैक फंगस के अब तक 30 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि वर्तमान समय में जेएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 22 मरीज भर्ती हैं। अब तक तीन लोगों की मौत हुई है और चार लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। मरीजों में बुलंदशहर एवं कासगंज के 2-2 तथा प्रयागराज एवं अमरोहा के एक-एक लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस की दवा अब सरकार से सीधे जेएन मेडिकल कॉलेज में आ रहा है। पहले सीएमओ के माध्यम से दवा की आपूर्ति होती थी।