फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: तीन मंजिला इमारत गिरी, खोदाई में मलबे में दबा मिला एक शव, पांच लोगों को निकाला गया सुरक्षित

Sat, 15 Oct 2022 04:49 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शुरूआती जानकारी के मुताबिक फिलहाल मलबे से पांच लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला गया है। इन सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। तड़के बिल्डिंग स्वामी का शव मलबे में दबा मिला है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में गिरी तीन मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घनी आबादी वाले ऊपरकोट इलाके में शुक्रवार देर रात चार मंजिला भवन भरभराकर गिर गया, जिसमें दबकर एएमयूकर्मी सहित चार लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें से तीन को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। व्यावसायिक भवन के गिरने से इलाके में चीख पुकार का माहौल बन गया। खबर पर डीएम-एसएसपी सहित पूरा अमला पहुंच गया। आनन-फानन राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं तड़के बिल्डिंग स्वामी शाकिर का शव मलबे में दबा मिला है। अभी खुदाई जारी है, अन्य के दबे होने का अंदेशा है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में शीशा वाली मस्जिद से आगे ऊपरकोट मुख्य रोड स्थित सुनट मोहल्ला में शाकिर ताले वाले का चार मंजिला भवन है, जिसके बेसमेंट ताला पैकिंग का काम होता है, जबकि प्रथम तल पर शाकिर का रेडीमेड कपड़े का व्यापार है। एक दुकान में शाहजमाल देहली गेट के नईम उल्लाह दर्जी का काम करते हैं। ऊपर एक मंजिल में गोदाम है, जबकि चौथे माले में कोई नहीं रहता है।

रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद हो चुकी थी। इसी दौरान शाकिर के परिचित जमालपुर निवासी एएमयूकर्मी अख्तियार अहमद व उनका भतीजा अब्दुल्लाह किसी काम से उनसे मिलने आए थे। तभी भवन भरभराकर गिर गया। इस दुर्घटना में अख्तियार अहमद, अब्दुल्लाह, नईम मलबे में दबने से जख्मी हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एक अन्य पड़ोसी शाहिद राह चलते समय पैरों पर मलबा गिरने से जख्मी हो गया। देर रात तक शाकिर का कोई पता नहीं चला था। अंदेशा उसके व कुछ अन्य लोगों के दबे होने का जताया जा रहा था। जिसे लेकर देर रात जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा था।
विज्ञापन


- ऊपरकोट इलाके में एक पुराना चार मंजिला भवन गिरा है। अभी तक तीन-चार घायल ही सामने आए हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर है और उपचार चल रहा है। बाकी मलबा हटाया जा रहा है। भवन स्वामी के विषय में जानकारी की जा रही है। 4 बुलडोजर, 6 एम्बुलेंस, डॉक्टरों की एक टीम, पुलिस और दमकल की टीमें अभी मौके पर मौजूद हैं। जरूरत के हिसाब से और भी तैनाती की जा सकती है। अभी तक किसी मौत की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन

-इंद्रविक्रम सिंह, डीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें