फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चोरी की तीन बाइक, सामान सहित दो को दबोचा, आरोपियों से पूछताछ

Sun, 22 Sep 2024 06:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़  निवासी योगेश मंगलबाग में एक बाइक मिस्त्री दीपू के पास बाइक बेचने का सौदा कर रहा था, तभी पुलिस की एक टीम वहां पर पहुंच गई। योगेश के पास से चोरी की एक बाइक मिली। इसके बाद बाइक मिस्त्री की निशानदेही पर उसके घर से पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद कीं।
विज्ञापन
पुलिस ने दो लोग दबोचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना पुलिस ने चोरी की तीन बाइक, बाइक का सामान सहित दो लोगों को दबोचा है। दबोचे गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार मंगलबाग के पास एक बाइक मिस्त्री की दुकान पर एक युवक बाइक का सौदा कर रहा था। पुलिस को देखते ही वह हड़बड़ा गया। इस पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनों के पास से तीन बाइक, अन्य बाइकों का खुला सामान बरामद हुआ है। सूचना पर सासनी और अकराबाद थाने की पुलिस भी बाइकों की जांच करने पहुंची थी।

थाना पुलिस के अनुसार अलीगढ़ शहर निवासी योगेश 21 सितंबर को मंगलबाग में एक बाइक मिस्त्री दीपू के पास बाइक बेचने का सौदा कर रहा था, तभी पुलिस की एक टीम वहां पर पहुंच गई। योगेश के पास से चोरी की एक बाइक मिली। इसके बाद बाइक मिस्त्री की निशानदेही पर उसके घर से पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद कीं। और पूछताछ मेें बाइक मिस्त्री ने एक खेत से कुछ बाइकों को खोलकर एकत्र किया गया सामान बरामद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर के अनुसार चोरी की बाइकें और सामान बरामद होने की खबर पड़ोसी थाने अकराबाद और सासनी को दी गई तो वहां से भी एक-एक टीम आ गई थी। दबोचे गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें