जयपुर में इंडियन अमेचेर स्पोर्ट्स फेडेरेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में अलीगढ़ की टीम।
- फोटो : CITY OFFICE
इंडियन अमेचेर स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कपिल तेनगुरिया 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण, लवकुश यादव ने आठ सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण, मोहित कुमार ने चार सौ मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। कोच रिंकू दीक्षित ने बताया कि इनके अलावा दुष्यंत कुमार ने भी हिस्सा लिया था। इस अवसर पर फिजिलक कोच गौरव राजपूत, फिजिकल कोच त्रिवेंद्र सिंह, राहुल भाटी, आशुतोष, लक्ष्य, मोहित, जतिन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो