फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मामूली बात को लेकर चले लाठी-डंडे, तीन लोग घायल

Sat, 07 Sep 2024 06:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि विकास कुमार और अन्य लोग कोचिंग के चक्कर लगाते हैं। इससे छात्राओं को परेशानी होती है। विकास कुमार व उनके सहयोगियों से दो दिन पूर्व इसके लिए मना किया। 6 सितंबर की शाम को विकास कुमार अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया। दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयगढ़ कस्बा के एक कोचिंग सेंटर पर 6 सितंबर को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसमें तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


विजयगढ़ निवासी दीपक भारद्वाज कोचिंग सेंटर चलाते है। आरोप है कि नगलावरी निवासी विकास कुमार और अन्य लोग कोचिंग के चक्कर लगाते हैं। इससे छात्राओं को परेशानी होती है। विकास कुमार व उनके सहयोगियों से दो दिन पूर्व इसके लिए मना किया। जिसको लेकर कहासुनी हो गई। 6 सितंबर की शाम को विकास कुमार अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया।

आरोप है कि दीपक से कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें दीपक समेत कृष्णकांत शर्मा, विकास, सुशील कुमार निवासी नगलावरी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। दोनों पक्षों से थाने में तहरीर दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें