विजयगढ़ कस्बा के एक कोचिंग सेंटर पर 6 सितंबर को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसमें तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विजयगढ़ निवासी दीपक भारद्वाज कोचिंग सेंटर चलाते है। आरोप है कि नगलावरी निवासी विकास कुमार और अन्य लोग कोचिंग के चक्कर लगाते हैं। इससे छात्राओं को परेशानी होती है। विकास कुमार व उनके सहयोगियों से दो दिन पूर्व इसके लिए मना किया। जिसको लेकर कहासुनी हो गई। 6 सितंबर की शाम को विकास कुमार अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया।
आरोप है कि दीपक से कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें दीपक समेत कृष्णकांत शर्मा, विकास, सुशील कुमार निवासी नगलावरी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। दोनों पक्षों से थाने में तहरीर दे दी गई है।