फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मजदूर के घर में लगी आग, तीन बकरियां व अन्य सामान जला

Tue, 05 Mar 2024 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मजदूर परिजनों के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान उसके घर में अचानक आग लग गई। जिससे अफरातफरी मच गई। इसी बीच घर में रखे पंद्रह हजार रुपए व तीन बकरी समेत अन्य घरेलू सामान जलाकर राख हो गये।
विज्ञापन
आग लगी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव शाहगढ़ में 3 मार्च की रात एक मजदूर के घर में अचानक आग लग गई। आग में जल कर मजदूर की तीन बकरियों सहित हजारों रुपए की नकदी व अन्य सामान राख हो गया। गांव शाहगढ़ निवासी पीड़ित मुन्ना लाल पुत्र हुकमसिंह ने बताया है कि वह गांव में मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों की गुजर बसर करता है।

विज्ञापन


3 मार्च की रात समय करीब साढ़े आठ बजे वह परिजनों के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात कारण से उसके घर में अचानक आग लग गई। जिससे अफरातफरी मच गई। परिवार के सभी लोगों शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयत्न किया पर काबू नहीं पा सके। इसी बीच घर में रखे पंद्रह हजार रुपए व तीन बकरी समेत अन्य घरेलू सामान जलाकर राख हो गये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें