फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सांड़ों के हमले में मरीं तीन गायें, दो घायल

Thu, 25 Jul 2024 06:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंता की नगरिया गांव की गोशाला में सांडों के हमले में तीन गायों की मौत हुई है। दो गायें घायल हैं, जिनका उपचार किया गया है। यह कहना है बुधवार को तीन गायों के शव का पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार का।
विज्ञापन



चिंता की नगरिया गांव की गोशाला में गायों की बदहाली और कम चार दिए जाने से मौत के आरोप वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसडीएम शाश्वत त्रिपुरारी ने स्थलीय जांच और कार्रवाई का निर्देश बीडीओ गोंडा को दिया था।



इस पर ग्राम पंचायत सचिव और पशु चिकित्साधिकारी गांव पहुंचे थे। डॉ. राजेश कुमार ने तीन गायों के शव का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि तीनों गायों की मौत शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोट पहुंचने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई है। गायों का यह चोट गोशाला के ही सांड़ों के हमले में लगी है।
विज्ञापन




पशु चिकित्सक ने बताया कि गोशाला में करीब ढाई सौ गायें व सांड़ हैं। उन्हें गोशाला के दो स्थानों पर रखा गया है। समय रहते सूचना मिल जाती तो घायल गायों का उपचार हो सकता था। गोशाला संचालन में संचालिका विमलेश देवी की प्रथमदृष्टया कमी पाई गई है। गोशाला में समुचित सफाई और केयर टेकर भी नहीं मिला, जिसके बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को जांच रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें