टप्पल थाना पुलिस ने रविवार को तीन चोरों को दबोचा है। उनके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। थाना पुलिस के अनुसार रविवार को अलीगढ़-पलवल रोड पर जरतौली बंबा से चोर दीपक उर्फ देवदत्त पुत्र घूरे व सुंदर पुत्र सामल निवासीगण ग्राम इतवारपुर थाना टप्पल और प्रभात पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम दस्तमपुर थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर को पकड़ा गया। उनके पास से चोरी की एक कार सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया है।