इंदल सिंह के अनुसार 23 जुलाई की दोपहर वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने अलीगढ़ जा रहे थे। शेखाझील के पास एक बाइक पर अनुराग, विकास और दानवीर निवासीगण चांदगढ़ी थाना अकराबाद ने रोक लिया। फाइनेंस की किस्त न जमा करने पर डरा-धमकाकर तीन हजार रुपये ले लिए।
फाइनेंस की किश्त न जमा करने पर एक किसान से तीन हजार रुपये की चौथ वसूलने के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बरला थाने के गांव पहाड़ीपुर निवासी भाकियू कार्यकर्ता इंदल सिंह के अनुसार 23 जुलाई की दोपहर वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने अलीगढ़ जा रहे थे। शेखाझील के पास एक बाइक पर अनुराग पुत्र मनोज, विकास पुत्र सतीश और दानवीर पुत्र लवकुश निवासीगण चांदगढ़ी थाना अकराबाद ने रोक लिया। फाइनेंस की किस्त न जमा करने पर डरा-धमकाकर तीन हजार रुपये ले लिए। उनकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 1 अगस्त की दोपहर आरोपियों को महमूदपुर पुलिया के पास से दबोच लिया। उनके पास से वसूली के 1400 रुपये भी बरामद हुए हैं।