टप्पल थाना पुलिस ने ग्रामीण अंचल में नलकूपों से चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद भी हुआ है।
टप्पल थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि कृपालपुर अंडरपास के पास कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर कच्चे रास्ते से तीन युवकों को दबोच लिया। तीनों की पहचान विपिन कुमार, आशीष कुमार उर्फ आला और संजय कुमार निवासीगण ग्राम बृजा नगला थाना टप्पल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक झटका मशीन, एक बैटरी और एक स्टार्टर बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह खेतों पर लगे नलकूपों से सामान चोरी करते थे। हाल ही में गांव जिकरपुर के ऋषिपाल सिंह ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।