फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों से 'अंधेर': 33 हजार विद्युत लाइन का तार चोरी, 42 गांवों की तीन दिन से बत्ती गुल, डिब्बा बने बिजली उपकरण

Sat, 30 Jul 2022 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तोछीगढ़ और कनौरिया उपकेंद्र को ओढ़पुरा स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। इस लाइन पर 11 खंभों का तार 27 जुलाई की रात चोर काटकर ले गए हैं। इससे तोछीगढ़, बेलौठ, हरिरामपुर, नौगवां, पहाड़ीपुर, नगला नहचल, कनौरिया, नगला जगता, अनूपिया समेत 42 गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में चोरों ने इगलास क्षेत्र के 42 गांवों की बिजली गुल कर दी। तीन दिन पहले चोर ओढ़पुरा से तोछीगढ़ को जोड़ने वाली 33 हजार की लाइन का तार काटकर ले गए। शुक्रवार की देर शाम तक दोबारा से इन गांवों में बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


क्षेत्र के तोछीगढ़ और कनौरिया उपकेंद्र को ओढ़पुरा स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। इस लाइन पर 11 खंभों का तार 27 जुलाई की रात चोर काटकर ले गए हैं। इससे तोछीगढ़, बेलौठ, हरिरामपुर, नौगवां, पहाड़ीपुर, नगला नहचल, कनौरिया, नगला जगता, अनूपिया समेत 42 गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है।

तीन दिन से बिजली न आने से इन गांवों में पीने के पानी से लेकर मोबाइल चार्जिंग तक की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। एसडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि दोबारा से बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए अवर अभियंता टीम के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने संभावना जताई कि शुक्रवार की देर रात तक इस लाइन पर दोबारा से बिजली की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें