तोछीगढ़ और कनौरिया उपकेंद्र को ओढ़पुरा स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। इस लाइन पर 11 खंभों का तार 27 जुलाई की रात चोर काटकर ले गए हैं। इससे तोछीगढ़, बेलौठ, हरिरामपुर, नौगवां, पहाड़ीपुर, नगला नहचल, कनौरिया, नगला जगता, अनूपिया समेत 42 गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है।
अलीगढ़ में चोरों ने इगलास क्षेत्र के 42 गांवों की बिजली गुल कर दी। तीन दिन पहले चोर ओढ़पुरा से तोछीगढ़ को जोड़ने वाली 33 हजार की लाइन का तार काटकर ले गए। शुक्रवार की देर शाम तक दोबारा से इन गांवों में बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
क्षेत्र के तोछीगढ़ और कनौरिया उपकेंद्र को ओढ़पुरा स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। इस लाइन पर 11 खंभों का तार 27 जुलाई की रात चोर काटकर ले गए हैं। इससे तोछीगढ़, बेलौठ, हरिरामपुर, नौगवां, पहाड़ीपुर, नगला नहचल, कनौरिया, नगला जगता, अनूपिया समेत 42 गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है।
तीन दिन से बिजली न आने से इन गांवों में पीने के पानी से लेकर मोबाइल चार्जिंग तक की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। एसडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि दोबारा से बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए अवर अभियंता टीम के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने संभावना जताई कि शुक्रवार की देर रात तक इस लाइन पर दोबारा से बिजली की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।