थाना महुआखेड़ा क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान के दिन में ही ताले चटका दिए। घर से लाखों रुपये का सामान साफ कर फरार हो गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित काम से अपने घर पहुंचा। परिवार के अन्य सदस्य गमी में शामिल होने एटा गए थे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
अंकित कुमार बौनेर बिजली घर के पास नई आबादी में रहते हैं। वह धनीपुर हवाई पट्टी पर इलैकट्रीशियन का काम करते हैं। मंगलवार को वह अपने काम पर चले गए। उनकी और मां परिवार के अन्य सदस्य गमी में शामिल होने एटा गए थे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने घर के ताले चटका दिए। घर में रखे लाखों के जेवरात और 46 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए।
शाम को अंकित जब घर आया तो ताला टूटा देख हैरान रह गया। पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित द्वारा चोरी हुए सामान की कीमत पांच लाख रुपए बताई गई है।