फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ईंट भट्ठे से मिट्टी खनन में दो को जेल, पांच की तलाश

Fri, 05 Jan 2024 12:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक पक्ष साधू सिंह 3 जनवरी को अवैध तरीके से जेसीबी से मिट्टी का खनन करा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष से कविता यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी का खनन करते हुए जेसीबी सहित दो लोगों को दबोच लिया। पुलिस को देख कर पांच लोग अपनी अपनी ट्रैक्टर ट्राली ले कर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दो को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना गंगीरी के गांव मऊपुरा निवासी कविता यादव व साधू सिंह ने एक ईंट भट्ठा बनवाया था, जहां मिट्टी का खनन हो रहा है। इस भट्ठे को लेकर विवाद हो गया था और प्रकरण अदालत में पहुंचा। एक पक्ष साधू सिंह 3 जनवरी को अवैध तरीके से जेसीबी से मिट्टी का खनन करा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष से कविता यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी का खनन करते हुए जेसीबी सहित दो लोगों को दबोच लिया।

विज्ञापन


पुलिस को देख कर पांच लोग अपनी अपनी ट्रैक्टर ट्राली ले कर भाग गए। पुलिस ने जेसीबी को सीज कर पकड़े गए अनमोल पुत्र गिरीश चंद्र व योगेश पुत्र रामकिशन को शांतिभंग में जेल भेजा है। इंसपेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि भागे हुए ट्रैक्टर चालक छोटेलाल पुत्र मलखान सिंह, ओमपाल पुत्र भगवान सिंह, जसवीर व श्यौराज सिंह पुत्रगण विजयपाल, मूलचंद्र पुत्र राम सिंह की तलाश जारी है। जल्द ही उनको पकड़ कर कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें