फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की छुट्टी के समय आज से रामघाट रोड पर होगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामघाट रोड पर स्कूलों की छुट्टी के समय लगने वाले जाम से निजात के लिए यातायात पुलिस ने बदलाव किए हैं। इसी क्रम में सबसे पहले अब स्कूलों की छुट्टी के समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक इस रोड पर किशनपुर से क्वार्सी चुंगी के बीच डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान वाणिज्यिक वाहन सीधे रामघाट रोड पर चलने के बजाय किशनपुर से मैरिस रोड केला नगर होकर क्वार्सी चुंगी जाएंगे। ओलएफ व संत फिदेलिस के स्कूल वाहनों को स्कूल के अंदर खड़ा कराने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

इस संबध्ंा में एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि सबसे अधिक जाम इसी समय में लगता है। इसके लिए स्कूल प्रबंधनों से वार्ता कर स्कूलों की छुट्टी के समय में 30 मिनट का अंतराल रखा जाना तय किया है। इन स्कूलों से जुड़े वाहन स्कूल के अंदर ही खड़े होंगे। अभिभावकों के वाहन एडीए के बगल में खाली जमीन पर खड़े कराए जाएं। इसके लिए वार्ता जारी है। इसके अलावा एडीए से एक फुट ओवर ब्रिज बनवाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रस्ताव एडीए को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

--यह व्यवस्था आज से ही होगी लागू---
- स्कूली वाहनों की पार्किंग परिसर के भीतर ही होगी।
-इस रोड के स्कूलों की छुट्टी में 30-30 मिनट का अंतर।
-किशनपुर तिराहा से क्वार्सी चुंगी के बीच दोपहर 12 से 2 बजे तक ऑटो, टैक्सी, बस, ई-रिक्शा, आदि वाणिज्यि वाहन नहीं चलेंगे।
-स्कूल संचालकों को खुद के वाहनों का इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें