फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन घंटे लगा रहा जाम

Wed, 23 Oct 2024 03:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़-मथुरा रोड से मंडी को जाने वाले  तिराहे पर असंत​लुलित होकर पलटा हुआ ट्रेक्टर जिसके चलते  - फोटो : samvad
विज्ञापन
मंगलवार की मध्यरात्रि करीब तीन बजे अलीगढ़-मथुरा रोड से मंडी मोड़ पर धान से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बताते हैं कि मंडी एक व्यापारी का धान लेकर ट्रैक्टर ट्राली कहीं जा रही थी। मंडी रोड से अलीगढ़ मार्ग पर ढलान है। ट्राली ओवरलोड थी जो ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे अलीगढ़-मथुरा रोड पर जाम लग गया। सड़क पर दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर दूर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। आसपास के लोग वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेकर निकलते रहे, लेकिन बाहरी लोग जाम में फंसे रहे। जेसीबी लगाकर पुलिस ने सुबह करीब छह बजे ट्रैक्टर ट्राली को सड़क से हटवाया, जिसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें