फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छात्रा का पता न लगा पाने पर थाने में किया हंगामा

Fri, 19 Jul 2024 05:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
24 दिन पहले क्षेत्र के एक गांव निवासी परास्नातक की छात्रा एक युवक बहलाकर अपने साथ ले गया था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। इस छात्रा का आज तक पता नहीं चल सका है। इससे गुस्साई पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को थाने में पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन



थाने पहुंचीं महिलाओं का आरोप है कि छात्रा का पता लगाकर परिवार को सौंपने में पुलिस जानबूझकर देरी कर रही है। पुलिस जिन लोगों को भी पकड़ती है, उन्हें थाने लाकर छोड़ देती है। इससे आरोपी युवक पर दबाव नहीं बन रहा। आरोपी सोशल मीडिया साइट्स पर तरह-तरह के फोटो पोस्ट कर पीड़ित परिवार को चिढ़ा रहा है। कई बार धमकियां भी मिली हैं।



महिलाओं ने चेताया कि थाना पुलिस गंभीरता से कार्रवाई नहीं करती तो वह धरना-प्रदर्शन के साथ ही रास्ता जाम भी करने पर मजबूर हो जाएंगी। छात्रा के पिता ने 25 जून को राजस्थान के भरतपुर जनपद के थाना व कस्बा डींग निवासी कृष्णा पर बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद छह जुलाई को एक अन्य आरोपी कपिल के खिलाफ भी गाली-गलौज व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें