मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गांधी ग्राम के मजरा मिलिक में जन्मदिन पार्टी के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित ने अपने भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रामवीर पुत्र देवकीनंदन मंगलवार को अपने बेटे का जन्मदिन मना रहे थे। आरोप है कि इस दौरान रात 11 बजे इनके भाई महेश, महीपाल, श्यामवीर व मान सिंह ने डीजे बजाने से मना किया। इसी पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि रामवीर के साथ चारों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।