गीता के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे वह लोग डीजे पर नाच-गा रहे थे। इसी दौरान छोटू पुत्र कमल सिंह बार-बार तेजी से बाइक चलाते हुए आ-जा रहा था। उसे टोकने पर कुछ लोगों ने मिलकर देवर, देवरानी, पति व राधाचरन को पीटकर घायल कर दिया।
11 अक्टूबर की रात गांव करथला में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गीता पत्नी मुकेश के अनुसार शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह लोग डीजे पर नाच-गा रहे थे। इसी दौरान छोटू पुत्र कमल सिंह बार-बार तेजी से बाइक चलाते हुए आ-जा रहा था। उसे टोकने पर गोविंदा, हरी सिंह, बबलू, भूदयाल, रामकुमार, लवकुश, पुष्पेंद्र, सुनवा, पप्पन और सतीश को बुला लाया। उक्त सभी ने मिलकर देवर भूरा, देवरानी मीना, पति मुकेश कुमार व राधाचरन को पीटकर घायल कर दिया।
वहीं रूप सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के अनुसार डीजे को लेकर कहासुनी हुई थी। इस पर रामबाबू, राजकुमार, भूरा, राधाचरन, अजीत, मीना व मुकेश ने उनके सहित प्रेमवती पत्नी लालाराम, रामदुलारी पत्नी साहब सिंह को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।