फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर नागरिक सुविधाओं में न हो कमी : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंत्री अनूप प्रधान, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह एसएसपी कलान? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली एवं छठ पूजा पर कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ ही उनके भव्य आयोजन के निर्देश दिए हैं। रविवार को प्रदेश स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि के बीच राहत कार्यों को तेज करने, आम जन को स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभ उपलब्धता के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट के एनआईसी भवन में हुई ऑनलाइन बैठक में मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी समेत संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ ही कड़ाई से पेश आने, माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दीपावली के लिए पटाखों की दुकानों/ गोदामों का आबादी से दूर रखकर उनकी बिक्री कराने के साथ ही वहां फायर टेंडर के पर्याप्त इंतजाम पर जोर दिए हैं। थाना, सर्किल, जिला, रेंज, जोन, मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारी अपने क्षेत्र में समाज के प्रतिष्ठितजनों के साथ संवाद बनाने एवं मीडिया का सहयोग लेने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा है कि छोटी सी घटना लापरवाही के कारण बड़े विवाद का रूप ले सकती है। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरुरत है। त्योहारों के बीच बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जाए। मिलावटखोरी आमजन के जीवन से खिलवाड़ है। किसी भी सूरत में मिलावटखोरी को सहन नहीं किया जाएगा। पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की जांच की कार्रवाई तेज की जाए।
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थों के बिक्री की हर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री ने बारिश से बर्बाद हुई फसलों का सर्वेक्षण कराने को कहा है। सीएम ने पीडब्ल्यूडी, नगर विकास, सिंचाई, आवास एवं शहरी नियोजन, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, गन्ना विकास विभाग, औद्योगिक विकास विभाग सहित सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभाग प्रदेशव्यापी सड़क गड्ढा मुक्ति अभियान को तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें