फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलून का शटर उठने से पहले ही दुकानों के बाहर लगी कतार

विज्ञापन
रसल गंज स्थित एक हेयर कटिंग सैलून के बाहर दुकान खोलने से पहले मौजूद लोग - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। करीब 3 महीने बाद अनलॉक पार्ट वन में हेयर कटिंग सैलून खुलने की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को लोग 12 बजे से पहले ही दुकानों पर पहुंच गए। दुकानों के शटर अभी खुले भी नहीं थे कि बाहर लोगों की लाइन लगी थी। हेयर कटिंग सैलून खोलने और न खोलने को लेकर कई दिनों से कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं। जिसको लेकर हेयर कटिंग सैलून संचालक असमंजस की स्थिति में थे। रसलगंज स्थित हेयर कटिंग सैलून का संचालन करने वाले फरहान सलमानी कहते हैं कि सभी प्रकार की दुकानों को खोलने की इजाजत पहले ही दे दी गई थी। इसलिए हेयर कटिंग सैलून को भी पहले ही खोलने की इजाजत दे देनी चाहिए थी। लेकिन अब प्रशासन ने हमें काम करने की अनुमति दी है तो उनका शुक्रिया अदा करते हैं। लॉक डाउन की अवधि में हमारे परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। फरहान सलमानी कहते हैं कि हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। कटिंग और शेविंग में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों को सैनिटाइज करेंगे। साथ ही बिना मास्क के किसी को भी सैलून में आने की इजाजत नहीं होगी। हम खुद मास्क, हेड गियर और ग्लब्स का इस्तेमाल करेंगे। कटिंग कराने पहुंचे अफजल फहीम और शारिक ने बताया कि उन्होंने 3 महीने से अपने बाल नहीं कटवाए हैं। स्थानीय निवासी कमर और आमिर ने बताया कि उन्होंने शेविंग ही नहीं की। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है के जल्द ही सब कुछ पटरी पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें