फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कूमल लगाकर नगदी व आभूषण चोरी

Wed, 07 Feb 2024 03:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडौस। गांव ओगीपुर में एक मकान में कूमल लगाकर चोर नगदी व सोने-चांदी के आभूषण चुराकर ले गए।
विज्ञापन




गांव निवासी ओमवीर सिंह वाल्मीकि के अनुसार सोमवार को मध्यरात्रि घर के पीछे की दीवार पर कूमल लगाकर घुसे चोरों ने उस कमरे की बाहर से कुंदी लगा दी जिसमें वह परिवार सहित सोए थे। इसके बाद दूसरे कमरे में रखे 20 हजार रुपये सहित सोने-चांदी के आभूषण चुराकर ले गए।
विज्ञापन



मंगलवार की सुबह बाहर का दरवाजा बंद होने पर उन्होंने अपने बेटे को फोनकर बुलाया। उसने आकर दरवाजा खोला। इसके बाद उन्होंने दूसरे कमरे में देखा तो रुपये-जेवर चोरी हो चुके थे। सूचना पर पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची और जांच की। ओमवीर सिंह ने थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें