चोरों द्वारा खोले गए ऑल्टीनेटर को देखते मजदूर। संवाद
- फोटो : Samvad
हरदुआगंज। थाना क्षेत्र की सिकंदरपुर माछुआ ग्राम सभा के निर्माणाधीन पंचायत घर से बीती रात अज्ञात चोर स्टोर रूम के शटर के नीचे गढ्ढा कर जेनरेटर में लगे ऑल्टिनेटर को चोरी कर ले गए। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे दी है।
ग्राम प्रधान कल्पना सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर गांव से बाहर सड़क किनारे पंचायत सचिवालय का निर्माण किया जा रहा है। पास में बने स्टोर रूम में जेनरेटर के अलावा जरूरी सामान रखा जाता है। बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर के नीचे जमीन खोदकर गड्ढा कर लिया और अंदर घुसकर जेनरेटर में लगे अल्टीनेटर को खोलकर ले गए।
सुबह जब ताला खोला तब जाकर चोरी की जानकारी हुई। कल्पना सिंह की ओर से अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दे दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना स्थल से महज सौ मीटर की दूरी पर बुढ़ासी हलका की पुलिस पिकेट तैनात रहती है, ऐसे में चोरी पुलिस को चुनौती देने जैसा है।