फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एक ही रात में तीन बंद घरों से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला बीच में मंगलवार की रात को तीन बंद घरों को चोरों ने निशाना बना लिया। आरोप है कि चोर ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण ले गए।
विज्ञापन


गांव के छोटे लाल, कालीचरन और मुन्नालाल तीनों भाई एक घर में रहते हैं। मंगलवार को तीनों भट्ठों पर काम करने चले गए। परिवार के सदस्य पशुओं की रखवाली के लिए घेर में सो रहे थे। घर से ताला लगा हुआ था। छोटेलाल ने बताया है कि देर रात चोर घर का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी से करीब 15 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल ले गए। इसे बाद चोरों ने गांव के राजकुमार के घर को निशाना बनाया, उसके परिवार के सदस्य छत पर बने कमरे में सो रहे थे। नीचे गेट से ताला लगा हुआ था। उन्होंने बताया है कि चोर घर में प्रवेश कर गए। ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व दस हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद चोरों ने गांव के रमेशचंद्र पुत्र मेवसिंह के घर को निशाना बनाया यहां अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व तीन हजार रुपये पार कर दिए। सभी को चोरी की जानकारी सुबह जागने पर हुई। तीनो परिवार ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। एसआई ओमदत्त मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है, घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें