फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पेट्रोल भरवाने जा रहे युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के नगला मल्लाह रोड गोल्डन रेस्टोरेंट वाली गली में सोमवार रात बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे युवक को गोली मार दी गई। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूल रूप से जीवनगढ़ के शादान के अनुसार उसकी रेलवे स्टेशन के पास जनरल स्टोर की दुकान है।
विज्ञापन



रात वह मैरिस रोड स्थित पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहा था। तभी रास्ते में तीन- चार युवकों ने उसे रोककर गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली शादान की गर्दन पर जा लगी। इस दौरान फायरिंग पर आसपास के लोग आ गए। बाद में हमलावर भाग गए। इस घटना को रंजिश में अंजाम दिया गया है।


पुलिस की जांच में निकला है कि शादान पूर्व में शाबेज नाम के युवक की हत्या में जेल गया था। पांच माह पहले वह जेल से छूटकर आया। माना जा रहा है कि उसी क्रम में इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस नामजद आदम निवासी जोहराबाग आदि पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। इलाके के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें