फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चाकू देखकर चीखा युवक, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो साथी भागे

Wed, 14 Aug 2024 03:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एटा चुंगी के निधिवन काॅलोनी निवासी यशपाल शादी, पार्टियों में मेहंदी लगाने का काम करते हैं। किसी ने मेहंदी लगवाने के लिए क्वार्सी बंबा पर बुलाया। वहां पहुंचने पर बाइक सवार तीन युवक मिले। वह बाइक पर कुछ दूर तक बिठाकर ले गए। इसके बाद टेंपो में बिठा दिया। एक युवक चाकू लेकर उनके साथ टेंपो पर बैठ गया, जबकि दो अन्य पीछे बाइक पर चल रहे थे। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 अगस्त को दिन में करीब तीन बजे खेरेश्वर चौराहे के पास टेंपो सवार एक युवक ने बचाओ-बचाओ का शोर मचाने लगा। इस पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया, जिसके पास से चाकू बरामद हुआ है। वहीं उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


शहर के एटा चुंगी के निधिवन काॅलोनी निवासी यशपाल पुत्र नेपाल सिंह के अनुसार वह शादी, पार्टियों में मेहंदी लगाने का काम करते हैं। 13 अगस्त की दोपहर किसी ने मेहंदी लगवाने के लिए क्वार्सी बंबा पर बुलाया। वहां पहुंचने पर बाइक सवार तीन युवक मिले। वह बाइक पर कुछ दूर तक बिठाकर ले गए।

इसके बाद टेंपो में बिठा दिया। एक युवक चाकू लेकर उनके साथ टेंपो पर बैठ गया, जबकि दो अन्य पीछे बाइक पर चल रहे थे। चाकू देखकर वह डर गए। खेरेश्वर चौराहे पर पुलिस को देखते ही टेंपो से उतरकर बचाओ-बचाओ की आवाज लगाते हुए वह दौड़ा तो पुलिस कर्मियों ने शिवम पुत्र तेजपाल निवासी धनीपुर मंडी को दबोच लिया, जबकि दो अन्य आरोपी भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें