फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: मां और बेटे के ऊपर से निकला ट्रक का पहिया; मां की मौत, बच्चे को नहीं आई खरोंच

Mon, 12 Sep 2022 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार रिंकी गोद में लिए बच्चे सहित बाइक से सड़क पर गिर गई। तभी उसके और बच्चे के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। जिससे रिंकी घायल हो गई। हालांकि बच्चे को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव नगलाबरी लोइया निवासी एक महिला अपने बच्चे सहित ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि बच्चे को खरोंच भी नहीं आई है। पीड़ित पति ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गांव निवासी रिंकी (35) अपने पति वीरेश और तीन साल के बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर गांव पटियाली अपने चाचा को देखने गई थी। शनिवार शाम तीन बजे वहां से लौटते समय सिकंदराराऊ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। रिंकी गोद में लिए बच्चे सहित बाइक से सड़क पर गिर गई।

तभी उसके और बच्चे के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। जिससे रिंकी घायल हो गई। हालांकि बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। वीरेश घायल पत्नी को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित पति ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें