टप्पेबाजों की शिकार वृद्ध महिला
- फोटो : संवाद
गभाना कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में रुपये जमा करने पहुंची एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर उनके पास मौजूद 50 हजार रुपये टप्पेबाज ले गए। जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन टप्पेबाजों का पता नहीं चल सका।
गभाना निवासी मुनेश पाल सिंह की पत्नी सावित्री देवी ने 4 मई को एसबीआई शाखा से 50 हजार रुपये निकाले थे। इन रुपयों को वह पीएनबी में जमा करने गई थीं। बैंक के अंदर उन्हें मिले दो युवकों ने बातों में उलझा लिया। सावित्री देवी ने फार्म भरने के लिए उन युवकों से कहा।
इस पर दोनों ने स्वयं भी डेढ़ लाख रुपये जमा करने की बात कहते हुए बातों में उलझाकर उन्हें बाहर ले गए। इसके बाद रुमाल में कागज की गड्डी पर ऊपर पांच सौ रुपये लगाकर सावित्री देवी को पकड़ा दिया और उनके पास मौजूद 50 हजार रुपये लेकर भाग निकले।