फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Jun 2024 04:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

श्रीजी धाम कॉलोनी निवासी विकास कुमार उपाध्याय मकान में ताला लगाकर एक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे। इस दौरान चोर उनके मकान में लगा ताला तोड़कर एक लाख रुपये, आभूषण और डीवीआर आदि चुराकर ले गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे के श्रीजी धाम कॉलोनी व मोहन नगर में चोर बंद मकान का ताला तोड़कर चोर आभूषण, नकदी सहित अन्य सामान चुराकर ले गए हैं। दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन


अस्पताल के रास्ते पर पड़ने वाली श्रीजी धाम कॉलोनी निवासी विकास कुमार उपाध्याय के अनुसार 12 जून को मकान में ताला लगाकर वह एक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे। 17 जून को लौटे। इसी बीच चोर उनके मकान में लगा ताला तोड़कर एक लाख रुपये, आभूषण और डीवीआर आदि चुराकर ले गए।

वहीं अलीगढ़ रोड पर मोहन नगर निवासी घमंडी सिंह के अनुसार वह बाहर गए हुए थे और पत्नी मायके गई थी। घर पर ताला बंद था। ताला तोड़कर चोर पांच हजार रुपये सहित सोने-चांदी के आभूषण ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें