तहसील कोल में कार्य का बाहिष्कार करते अधिवक्ता।
- फोटो : CITY OFFICE
तहसील राजस्व बार एसोसिएशन तहसील कोल ने अलीगढ़ में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर जारी संघर्ष को आगे बढ़ाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरीश बालियान एडवोकेट ने बताया कि केंद्रीय संर्घष समिति के आह्वान पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को इस संबंध में प्रदर्शन होगा। उसी हफ्ते के बुधवार को सभी अधिवक्ता कार्य से विरत रहेंगे। कार्य से विरत रहने के दौरान रजिस्ट्री कार्यालय भी बंद कराए जाएंगे।