निकाय सफाई मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी बहाल कर दी गई है। साथ ही मुरादाबाद विवाद में फंसे वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमीलाल वाल्मीकि भी बहाल कर दिए गए हैं। मंगलवार को स्थानीय होटल में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रांतीय अध्यक्ष मानिक लाल नागर ने कई महीनों से मुरादाबाद चल रहे विवाद पर चर्चा करने के बाद ओमीलाल वाल्मीकि को वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर पुनः बहाल कर दिया। उन्होंने प्रदेश की कार्यकारिणी को भी बहाल कर दिया है।
प्रांतीय महामंत्री बिल्लू चौहान ने कहा कि निकाय चुनाव के बाद संगठन पूरे प्रदेश में भ्रमण कर नगर पालिका, नगर निगम, नगर पंचायत स्तर पर भी संगठन को मजबूत कर सफाई कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांग पत्र सरकार को दिए गए पहले चरण में मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री से मुलाकात करने के प्रस्ताव पर कार्यकारिणी की सहमति बनी। दूसरे चरण में सरकार वार्ता नहीं करती है, तो प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी 2024 के लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए पूरे प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी लखनऊ एकत्र होकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात संगठन सफाई कर्मचारियों की मांगे रखकर मनवाने का काम किया जाएगा।
प्रांतीय महामंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन में अनुशासनहीनता व निष्क्रियता कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सभी जिला अध्यक्ष, शाखा अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता काम करने की अनुमति प्रदान की। इस अवसर पर प्रदीप चौहान प्रांतीय महामंत्री संगठन गाजियाबाद, राजेंद्र सहदेव प्रांतीय उपाध्यक्ष बिलारी, संतोष डागर प्रांतीय मंत्री जिला अध्यक्ष आगरा, विनोद मिस्त्री प्रांतीय मंत्री फर्रुखाबाद, प्रांतीय मंत्री राम खिलाड़ी कासगंज, वीरू वाल्मीकि प्रांतीय मंत्री एटा, अशोक वाल्मीकि प्रांतीय उपाध्यक्ष गोसाईगंज, दिनेश संतोषी प्रांतीय कोषाध्यक्ष अलीगढ़, अमरदीप मेसी प्रांतीय उपाध्यक्ष अलीगढ़, सुरेश सैलानी जिला अध्यक्ष बिजनौर, नीरज वाल्मीकि जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद, बृजमोहन वाल्मीकि जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद, दिलीप दब्बू जिला अध्यक्ष हाथरस, जिला महामंत्री राजू पाथे राजकुमार, रोहिल्ला जिला अध्यक्ष बदायूं, शक्ति जीन वाल जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, सोनू भंडारी जिला अध्यक्ष कासगंज, सुनील लश्कर जिला अध्यक्ष मुरादाबाद, राजीव वाल्मीकि जिला अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर, प्रेम राज वाल्मीकि जिला अध्यक्ष रामपुर, रॉकी वाल्मीकि जिला अध्यक्ष सम्भल, अनुज वाल्मीकि जिला अध्यक्ष सहारनपुर, गुलशन वाल्मीकि जिला अध्यक्ष अमरोहा, दीपक मनोठिया जिला अध्यक्ष मेरठ, नरेंद्र वाल्मीकि जिला अध्यक्ष हापुड़, स्वराज वाल्मीकि जिला अध्यक्ष इटावा, अनिल वाल्मीकि जिला अध्यक्ष कानपुर, अनिल वाल्मीकि जिला अध्यक्ष कन्नौज आदि मौजूद रहे।
इकराम वारिस