फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : आरक्षण को लेकर आपत्तियां दर्ज कराने का सिलसिला जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर शासन स्तर से जारी अनंतिम आरक्षण को लेकर टिकट के दावेदार लखनऊ जाकर आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। शासन ने अनंतिम आरक्षण सूची बृहस्पतिवार को जारी की थी। शनिवार तक आपत्तियां दर्ज कराने का सिलसिला जारी रहा। इससे उलट वार्डों के आरक्षण को लेकर अभी तक जिला स्तर पर कोई भी आपत्ति सामने नहीं आई है।
विज्ञापन



मेयर और अध्यक्ष पदों के दावेदार राजनीतिक हस्तक्षेप कराने से भी नहीं चूक रहे हैं। ये तमाम दावेदार असंतुष्ट हैं, वह पिछले चुनाव के चक्रानुक्रम एवं जनसंख्या को आधार मानते हुए अपना पक्ष रख रहे हैं। नगर निगम महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के आरक्षण को लेकर सबसे अधिक आपत्तियां सामने आ रही हैं।



इन आपत्तियों का लखनऊ में शासन स्तर से निपटारा होना है। इसलिए दावेदार लखनऊ तक की दौड़ लगा रहे हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी होगी। इसके बाद नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, प्रत्याशियों की सूची, मतदान एवं मतगणना की तिथि घोषित होगी। माना जा रहा है कि अधिसूचना जारी होने के बाद मई के दूसरे सप्ताह में मतदान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें