प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि हवा का प्रवाह कम रहा तो आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स का सामान्य मापक 100 माइक्रो ग्राम प्रति क्यूबिक है। इसके बढ़ने पर वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि शहर के आवासीय क्षेत्र ज्ञान सरोवर, एएमयू समेत कई स्थानों पर पीएम -10 को मापने के लिए मैन्युअल सैंपलर मशीन से सैंपल कराया जा रहा है और 31 अक्तूबर तक इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि दीपावली पर प्रदूषण का स्तर 413 माइक्रो ग्राम पर मीटर क्यू था, जो बुधवार सुबह तक 364 माइक्रो ग्राम पर मीटर क्यू पर आ गया।
बृहस्पतिवार सुबह यह 308 माइक्रो ग्राम पर मीटर क्यू पर आ गया। दोपहर बाद फिर से बढ़ा और शुक्रवार सुबह यह 306 माइक्रो ग्राम पर मीटर क्यू पर आ पहुंचा है। इससे प्रदूषण का स्तर बेहद घातक स्तर पर है। आवासीय क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण 70 से 80 डेसीबल तक मापा गया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (आईक्यू) न्यूनतम से 43 माइक्रो ग्राम प्रति क्यूबिक पर पहुंचा है।
प्रदूषण का मानक
0-60- उत्तम हवा, सुरक्षित
69-99 - सामान्य
100-149- हल्का प्रदूषण, सांस के मरीजों के लिए सतर्कता जरूरी
150- 200- बेहद प्रदूषित हवा, सभी के लिए नुकसानदायक
201- 299 -हर किसी के स्वास्थ्य के लिए बेहद गंभीर
300 से ज्यादा- अधिक हानिकारक, हृदय, लंग्स और ब्रेन के लिए खतरनाक ,सांस और ह्दय रोगियों के लिए बेहद खतरा
प्रदूषण- अलीगढ़ महानगर
तारीख प्रदूषण (माइक्रो ग्राम पर मीटर क्यू में)
18 अक्तूबर 268
19 अक्तूबर 295
20 अक्तूबर 285
21 अक्तूबर 309
22 अक्तूबर 304
23 अक्तूबर 333
24 अक्तूबर 413
25 अक्तूबर 364
26 अक्तूबर 308
27 अक्तूबर 237