फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि निर्माण की गति सुस्त, श्रमिकों की संख्या भी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर सरकार की प्राथमिकता में शामिल राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए प्रशासन ने पूूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन काम गति नहीं पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शनिवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने एसएसपी कलानिधि नैथानी के साथ विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्हें वहां पर बेहद कम श्रमिक कार्य करते मिले। इस पर उन्होंने कार्य की मॉनीटरिंग कर रही एजेंसी के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि श्रमिकों की संख्या को बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाएं। डीएम ने पाया कि सभी साइटों पर कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
गौरतलब हो कि करीब एक साल पहले राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। विश्वविद्यालय केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना में शामिल है और निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले दो सप्ताह में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत दो राज्य मंत्री एवं प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुधीर महादेव बोबडे़ यहां का निरीक्षण कर काम की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने निर्माणदायी संस्था के अफसरों को दो शिफ्ट में निर्माण कार्य कराने के लिए निर्देशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें