फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lumpy Virus: अलीगढ़ में लंपी से बीमार पशुओं की संख्या तीन हजार के पार, 16 की मौत

Sat, 27 Aug 2022 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जिले के टप्पल, खैर, चंडौस एवं अतरौली ब्लॉक के 92 गांवों में अब तक तीन हजार से अधिक पशु लंपी बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। पहले दिन के बाद से ही लगातार बीमारी घातक बन रही है। अब तक पशुपालन विभाग की 15 टीमें गांवों में पशुओं का परीक्षण करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के 92 गांवों के तीन हजार से अधिक पशु लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) की चपेट में आ चुके हैं। अब तक 16 गोवंश की मौत हो चुकी है। उधर, लंपी के प्रकोप को देखते हुए शासन पशुपालन विभाग को अगले एक-दो दिन में 70 हजार वैक्सीन उपलब्ध कराने जा रहा है। ऐसा होने से लंपी रोग की रोकथाम हो सकेगी।

विज्ञापन


जिले के टप्पल, खैर, चंडौस एवं अतरौली ब्लॉक के 92 गांवों में अब तक तीन हजार से अधिक पशु लंपी बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। टप्पल के 62 गांव, खैर के 15 गांव, चंडौस के 10 गांव, अतरौली व लोधा के दो-दो गांव एवं गंगीरी के एक गांव में लंपी की चपेट में आकर पशु बीमार हो चुके हैं। टप्पल में 12, खैर में तीन, पिसावा में एक गोवंश की शुक्रवार को मौत हो गई।

हालांकि ग्रामीण लंपी से अब तक दर्जनों गोवंश की मौत होने का दावा कर रहे हैं। चंडौस ब्लॉक से लंपी वायरस की शुरुआत हुई थी। पहले दिन के बाद से ही लगातार बीमारी घातक बन रही है। अब तक पशुपालन विभाग की 15 टीमें गांवों में पशुओं का परीक्षण करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि लंपी को लेकर गांव-गांव पशुपालन विभाग की टीमें पहुंचकर बीमार पशुओं का उपचार करने में जुटी हुई हैं। गोवंश के साथ ही भैंस और दूसरे पशुओं पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बीमारी का प्रकोप अब कुछ कम हो रहा है।

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर सभी पशु पैंठों पर रोक लगाने के साथ ही दूसरे शहरों और राज्यों से आने वाले पशुओं पर भी सख्ती से रोक लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से अगले दो दिन में 70 हजार वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने की सूचना है। इसके बाद पशुओं का सघन टीकाकरण करने को अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें