थाना गंगीरी के गांव रामनगर निवासी 20 वर्षीय नवविवाहिता रेनू देवी पत्नी अमित कुमार ने सोमवार की देर शाम साड़ी का फंदा लगा कर जान दे दी। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर उसकी पति से कहासुनी हो गई थी। शाम को घर के कमरे की छत में लगे कुंदे पर उसने साड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या करली। शव को फंदे पर लटका देख परिजन भाग गये।
सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगे तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। दो तीन घंटे तक शव को उठाने नहीं दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर रात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रेनू की शादी अप्रैल 2023 में हुई थी। शादी को आठ माह ही बीते थे कि उसने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। संवाद