फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगे डेढ़ लाख रुपये

Sun, 19 Jun 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन
गोंडा के गांव नगला जंगली निवासी युवक से नौकरी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

गांव नगला जंगली निवासी राजकुमार का कहना है कि गांधी पार्क क्षेत्र के डोरीनगर निवासी युवक ने उसे खैर के एक इंटर कालेज में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। क्योंकि उस युवक से अच्छी जान पहचान थी इसलिए बातों में आ गया और गांव के रूम सिंह व रूप सिंह की नौकरी की बात पक्की हो गई। डेढ़ लाख रुपये भी दे दिए गए, लेकिन नौकरी नहीं लगी। जब उस इंटर कालेज में जाकर मालूम किया गया, जिसमें नौकरी की बात हुई थी, तो वहां पता चला कि कोई नौकरी निकली ही नहीं थी। यह सुनकर राजकुमार हैरत में पड़ गया। जिसकी शिकायत एसएसपी दफ्तर में की गई है। एसएसपी ने इस प्रकरण में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें