कस्बा के मुख्य मार्ग पर स्थित नगला मोड़ के सड़क किनारे रखे ट्रांसफॉर्मर से रविवार रात चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। कुछ महिलाएं जब नित्य क्रिया को निकलीं तो चोरों को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे तो चोर खेतों में भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने पुलिस व बिजली विभाग को सूचना दी। बिजली विभाग के कपिल कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर का तेल पूरा फैल चुका था, कुछ पार्ट्स चोरी हुए हैं, जिसस 40 हजार का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष कुलवीर सिंह का कहना है कि चोरी जैसी कोई घटना नहीं हुई है, ट्रांसफॉर्मर गिरने से उसका तेल निकल गया है, सूचना के बाद मौका मुआयना कर पूरी छानबीन की गई थी।